{"_id":"581393874f1c1ba55abc1aff","slug":"four-people-injured-in-accident-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार घायल, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत बरियावन बाजार निवासी निरंजन (40) पुत्र लालजी शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासिनी ममता (32) पत्नी जयकरन शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर बाजार निवासी विवेक (28) पुत्र झिनकू गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी संतराम (32) पुत्र झिनकू शुक्रवार सुबह बसखारी जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।