फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four injured in accident

हादसों में चार घायल

Thu, 03 Mar 2016 11:34 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी रवि प्रकाश (26) पुत्र लालजी बुधवार देर शाम बाइक से भीटी बाजार जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ॉ

विज्ञापन


यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव निवासी दिलीप (23) पुत्र राजेंद्र गुरुवार सुबह बाइक से आलापुर जाते समय गांव के निकट ही जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


महरुआ थाना क्षेत्र के डांड़ीडीह गांव निवासिनी फातिमा (65) पत्नी शब्बीर बुधवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजाबाद जनपद के कैंट निवासी मनोज (30) पुत्र रामप्रकाश बुधवार को अकबरपुर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह बाइक से वापस फैजाबाद जाते समय कटेहरी बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed