{"_id":"58efc2ac4f1c1ba368cf8be7","slug":"four-employees-of-education-department-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के चार कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के चार कर्मचारी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते शिक्षासत्र की पुस्तकों के वितरण में लापरवाही के मामले में बीएसए जेएन सिंह ने गुरुवार को एक एनपीआरसी समेत तीन को-बीआरसी को निलंबित कर दिया। उधर, कटेहरी के खंड शिक्षाधिकारी के विरुद्ध भी इस मामले में विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिन कटेहरी बीआरसी केंद्र पर बड़ी तादाद में पिछले शिक्षासत्र की पुस्तकें व उत्तर पुस्तिकाएं पड़ी पाई गई थीं। इस बीच गुरुवार को पहितीपुर विद्यालय में भी बड़ी तादाद में ऐसी किताबें पाई गईं। इस पर बीएसए जेएन सिंह ने न्याय पंचायत समन्वयक रामसागर वर्मा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा कटेहरी ब्लॉक के ही तीन को-बीआरसी बृजेेश वर्मा, रामनेहाल व धनश्याम को भी निलंबित कर दिया गया। उधर पूरे मामले में कटेहरी के खंड शिक्षाधिकारी सुरेश के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। बीएसए जेएन सिंह ने चार कर्मियों के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन