फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Former BJP district president created ruckus over counting of votes again

दोबारा मतगणना को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया हंगामा

Tue, 04 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Former BJP district president created ruckus over counting of votes again
अंबेडकरनगर। रामनगर दक्षिण सीट से बुरी तरह पराजित होने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व उनके समर्थकों ने मंगलवार को मतदान केंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया। वे सब पुनर्मतगणना की मांग पर अड़े थे। हालांकि प्रशासन ने दबाव में न आते हुए उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया। इससे पहले पूरे जिले की निगाह इसी सीट पर सोमवार देर शाम से ही लगी हुई थी।
विज्ञापन

विपक्षी दलों को आशंका थी कि रात में अंधेरे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हो सकती है। इसे देखते हुए ही एमएलसी हीरालाल यादव समेत अन्य वरिष्ठ नेता मतदान केंद्र के बाहर डट गए थे। मतों की गणना सोमवार को रात में पूरी नहीं हो पाई। यह कार्य मंगलवार को दिन में भी जारी रहा। रात में मत की गणना कुशलतापूर्वक बीत जाने से विपक्षी दलों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन इसी बीच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने पुन: मतगणना के लिए प्रार्थना पत्र देकर माहौल को गरमा दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस में शंकाएं इसके बाद तेजी से फैलने लगी। हालांकि प्रशासन लगातार इस बात का भरोसा देता रहा कि होगा वही जो नियमों के अनुरूप होगा। इस बीच मंगलवार देर शाम जब मतों की गणना समाप्त हुई तो भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य लोग फिर से मतगणना स्थल के भीतर पहुंच गए। वहां वे सब पुन: मतगणना की मांग पर अड़े रहे। हालांकि अधिकारियों ने उनकी मांग को बैरंग खारिज कर दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा और उनकी टीम को करारी पराजय का सच स्वीकार कर वहां से लौट आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed