{"_id":"64d27c1d0b748b0c4d0f4708","slug":"fight-in-registry-office-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-1431-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एंबुलेंस में बुजुर्ग, जमीन लिखाने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एंबुलेंस में बुजुर्ग, जमीन लिखाने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर में भिड़ंत
Tue, 08 Aug 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। आक्सीजन पर अंतिम सांस गिन रहे वृद्ध से भूमि का वसीयत कराने को लेकर सोमवार देर शाम दो पक्षों में रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में असलहे निकल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक सीएचसी प्रभारी समेत तीन अन्य को हिरासत में ले लिया। इन सभी को जेल भेज दिया गया। उधर रजिस्ट्री कार्यालय से निजी अस्पताल ले जाए गए वृद्ध की बाद में मौत हो गई।
बसखारी क्षेत्र के खसरोपुर निवासी वृद्ध महादेव बीमारी के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उन्हें सोमवार को रेफर कर दिया गया। महादेव को एंबुलेंस पर आक्सीजन सपोर्ट के जरिए साथ लेकर उनके भतीजे एवं आजमगढ़ जनपद की एक सीएचसी में प्रभारी के तौर पर कार्यरत योगेंद्र व अन्य लोग टांडा रजिस्ट्री दफ्तर पहुंच गए।
बुजुर्ग से वसीयत व अन्य कागजात पर हस्ताक्षर कराए जाने की सूचना पर महादेव की पुत्री व दामाद ने पहुंचकर आपत्ति जताई। लिखापढ़ी को लेकर विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष से असलहे निकल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सक योगेंद्र के कब्जे से लाइसेंसी रिवाॅल्वर तथा बुजुर्ग के दामाद लालजी के कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। इनके अलावा लालजी के रिश्तेदार परशुराम तथा योगेंद्र पक्ष से गवाह अजय को भी हिरासत में ले लिया गया। चारों आरोपियों को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें शांतिभंग में जेल भेज दिया गया।