फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fee submission

मनमानी शुल्क वसूली पर रोक को लेकर सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fee submission
विद्युतनगर। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक राहुल रमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीएसए को संबोधित पत्र खंड शिक्षाधिकारी केपी सिंह को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि तमाम वित्तविहीन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से शुल्क वसूली की जा रही है, जबकि यह सभी को मालूम है कि कोरोना काल में अभिभावकों की स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है। इस पर अविलंब रोक लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन

पत्र में दर्शाया गया कि वित्तविहीन विद्यालयों में छात्रों से शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन अध्यापकों को वेतन नहीं दिया जा रहा। कोरोना संकट में न सिर्फ तमाम शिक्षकों को विद्यालय से निकाल दिया गया वरन उनका वेतन भी नहीं दिया गया। इसके अतिरिक्त अभिभावकों पर शुल्क जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। यह निंदनीय है। प्राथमिक एवं जूनियर पाठशालाओं में शिक्षण कार्य हो पाने के चलते कई विद्यालय चारागाह के रूप में परिवर्तित हो गए हैं। स्कूलों में साफ सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संगठन छात्र-छात्राओं के साथ हो रहे अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। जिन विद्यालयों में अभिभावकों से जबरन फीस की वसूली की जा रही है, उनके विरुद्ध कार्रवाई तय किया जाए। छात्र-छात्राओं का हित किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। बाद में शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त शुल्क पर रोक लगाने समेत चार सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर उमंग माझी, बृजेश कुमार, रोहित टंडन, देवेश अग्रहरि व अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed