{"_id":"5ff35deb8ebc3e3b8b581930","slug":"employee-s-file-should-be-prepared-before-retirement-ambedkar-nagar-news-lko558179444","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति से पहले ही तैयार कर ली जाए कर्मचारी की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति से पहले ही तैयार कर ली जाए कर्मचारी की फाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के तत्वावधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों की बीएसए कार्यालय परिसर में सोमवार को बैठक हुई। इसमें पेंशनर्स की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। मांग की गई कि जो शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त होते हैं, उन्हें तत्काल पेंशन मिल सके, इसके लिए उनकी पेंशन संबंधित फाइल मार्च में ही पूरी कर ली जाए, जिससे सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें इधर-उधर न भटकना पड़े।
जिलाध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पेंशनर्स अरसे से विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उसका निस्तारण करने को लेकर कोई ठोस कदम जिम्मेदारों नहीं उठाया जा रहा है। कहा कि अरसे से मांग की जा रही है कि जो शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त होते हैं, उन्हें पेंशन के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े और अप्रैल में ही पेंशन का लाभ मिलने लगे, इसके लिए मार्च के शुरूआती दौर में ही पेंशन संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। मांग के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि भविष्य निधि की राशि अरसे से अयोध्या मंडल में है। उसे जिले में लाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का अब तक जीवन बीमा की राशि का भुगतान नहीं हो सका है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है, तो बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर भगवत प्रसाद, जंतरीप्रसाद तिवारी, दयाराम गौड़, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, साहबदीन, रामतीरथ, लालबहादुर, चिंताराम आदि मौजूद रहे।