{"_id":"690f7772fbfc6d2e800d133b","slug":"emotional-description-of-the-pastimes-of-lord-krishna-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-144953-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया भावपूर्ण वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया भावपूर्ण वर्णन
Sat, 08 Nov 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकासखंड कटेहरी के आमदपुर तिंदौली गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को प्रवाचक आचार्य मुकेशानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं का दिव्य और भावपूर्ण वर्णन किया।
प्रवाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण, कालयवन वध जैसे प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रासलीला में शंका या विषय भाव लाना भी पाप है।
महाराज ने आगे श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग का भी उल्लेख किया और मधुर भजनों के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के मुख्य यजमान के रूप में आशा देवी, कपिल चतुर्वेदी, लवकुश चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, डॉ. दयाराम मौर्य, राजेश, भोलानाथ, शिवकुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।