फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity worth 1.5 crore rupees is wasted every month

Ambedkar Nagar News: हर माह बर्बाद हो रही डेढ़ करोड़ की बिजली

Tue, 16 Jul 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 16 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Electricity worth 1.5 crore rupees is wasted every month
लाइन लाॅस से जूझ रहा विद्युत वितरण खंड आलापुर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंंसी।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विद्युत वितरण खंड आलापुर में हर माह करीब डेढ़ करोड़ की बिजली बर्बाद हो जा रही है। इसमेंं मुख्य रूप से उपभोक्ताओंं द्वारा की जा रही चोरी शामिल है। तहसील क्षेत्र में एक लाख 15 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इसमें एक लाख सात हजार घरेलू उपभोक्ता जबकि 5421 कॉमर्शियल, 1100 पावरलूम, 1200 ट्यूबवेल कनेक्शन के अलावा 525 अन्य प्रकार के उपभोक्ता हैं।
मानसूनी सीजन में बिजली की खपत 26 मिलियन पहुंच गई है। इसमें चार मिलियन यूनिट बिजली चोरी व अन्य कारणों से बर्बाद हो रही है। पावर कॉर्पोरेशन हर माह अपने सात बिजली घरों पर करीब 11 करोड़ की बिजली दे रहा है। वहीं वसूली महज चार से साढ़े चार करोड़ रुपये की ही कर पा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वर्तमान समय में हर माह 26 मिलियन यूनिट खपत हो रही है जबकि उपभोक्ताओं की यूनिट के हिसाब से लगभग 22 मिलियन यूनिट की खपत होनी चाहिए। ऐसे में चार मिलियन यूनिट हर माह लाइन लॉस, बिजली चोरी व अन्य कारणों से बर्बाद हो रही है। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 50 लाख है।
विज्ञापन


चलाया जाएगा वृहद अभियान
लाइन लाॅस समाप्त करने के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। बिजली चोरी पूर्ण रूप से रोकी जाएगी। जिनके यहां मीटर नहीं लगे हैं, उन उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि जो लोग भी बिजली का उपभोग कर रहे हैं, उनका कनेक्शन कराया जाए। जल्द ही बिजली चोरी रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इसमें मुखबिरों का सहारा भी लिया जाएगा। -अवधेश यादव, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed