{"_id":"60df50298ebc3e9ea7053ce2","slug":"electricity-is-also-giving-shock-in-scorching-heat-ambedkar-nagar-news-lko585189093","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में बिजली भी दे रही झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में बिजली भी दे रही झटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीषण उमसभरी गर्मी के बीच जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। अघोषित विद्युत कटौती के साथ ही बार-बार की ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सबसे अधिक दिक्कत रात में होने वाली बिजली कटौती के दौरान हो रही है। गुरुवार की रात भी न सिर्फ जिला मुख्यालय, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगभग पूरी रात बिजली कटौती होती रही। नतीजा यह रहा कि भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिस्तर पर करवटें बदलने को मजबूर हुए। उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, तब तक सुचारु बिजली नहीं उपलब्ध हो सकेगी।
उमसभरी गर्मी के बीच विद्युत उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक तरफ जहां बारिश न होने व तेज धूप निकलने से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति ने उनकी मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है, वैसे-वैसे बिजली व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। एक तरफ जहां ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, तो वहीं जर्जर हो चुके उपकरण भी जवाब दे रहे हैं।
अघोषित विद्युत कटौती के साथ ही बार-बार की ट्रिपिंग भी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र की बात तो दूर जिला मुख्यालय पर ही उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है। सबसे अधिक मुश्किलें रात्रिकालीन होने वाली कटौती से उपभोक्ताओं को हो रही हैं। गुरुवार लगभग पूरी रात जिला मुख्यालय पर ही बिजली कटौती होती रही। इससे उमसभरी गर्मी में लोग बिस्तर पर करवट रहे। उपभोक्ताओं ने बार-बार हो रही कटौती के संबंध में जिम्मेदारों से जानकारी भी हासिल की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति
जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। भीटी, महरुआ, कटेहरी, बेवाना, हजपुरा, कजपुरा, जलालपुर, आलापुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, पदुमपुर, रामनगर, टांडा मुबारकपुर, हंसवर, इल्तिफातगंज, बसखारी, किछौछा समेत कई अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को अपराह्न बाद से ही बिजली कटौती शुरू हो गई। यह सिलसिला गुरुवार लगभग पूरी रात चलने के साथ ही शुक्रवार पूर्वाह्न तक चलता रहा। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
उपभोक्ता बोले, जर्जर उपकरणों को बदला जाए
अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी शहाब परवेज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, तब तक सुचारु बिजली मिलने की उम्मीद नहीं है। इसे लेकर समय-समय पर उपभोक्ताओं द्वारा आवाज भी बुलंद की जाती है, लेकिन कोई ठोस कदम जिम्मेदारों द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। आदमपुर तिंदौली के बिजित पंडित ने कहा कि जिम्मेदारों को आम नागरिकों के हित की कोई परवाह ही नहीं है। आए दिन जर्जर हो चुके उपकरण जवाब देते रहते हैं, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। भीटी के आशुतोष पांडेय व महरुआ के पवन सिंह ने कहा कि एक तरफ भीषण उमसभरी गर्मी, तो दूसरी तरफ बदतर विद्युत आपूर्ति ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। अघोषित विद्युत कटौती के साथ-साथ बार-बार की ट्रिपिंग ने और भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिम्मेदारों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी होगी। अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी हरिगोपाल मौर्य ने कहा कि बिजली बिल तो आए दिन बढ़ता रहता है, लेकिन उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पटेलनगर मोहल्ला निवासी राकेश यादव ने कहा कि भीषण उमसभरी गर्मी में इस प्रकार की कटौती अत्यंत चिंताजनक है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बदतर विद्युत आपूर्ति के चलते सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।
किए जा रहे जरूरी प्रयास
उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कहीं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाता है।
-वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर