{"_id":"65a6b928afd23c224a05ff3c","slug":"eight-more-farmers-gave-their-land-to-upeda-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9606-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आठ और किसानों ने दी यूपीडा को अपनी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आठ और किसानों ने दी यूपीडा को अपनी भूमि
विज्ञापन
अंबेडकरनगर । पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट औद्योगिक कॉरिडोर निर्माण के लिए मंगलवार को आठ और किसानों ने भूमि का बैनामा किया। इसके साथ ही अब तक कुल 24 किसानों की भूमि का बैनामा कॉरिडोर निर्माण के लिए हो चुका है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लगभग सात किमी. दूर स्थित बेवाना, खानजहांपुर व जगदीशपुर मुस्लिम गांव में औद्योगिक कॉरिडोर के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की है। यूपीडा की तकनीकी टीम ने संबंधित क्षेत्र के निरीक्षण के बाद औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना के लिए बेहतर स्थान बताया था। इसके बाद से ही किसानों की भूमि का बैनामे कराने का निर्णय हुआ। किसानों ने ज्यादा मुआवजे की मांग इसी बीच की।
डीएम अविनाश सिंह के प्रयास के बाद किसानों ने अपनी-अपनी भूमि का बैनामा करना प्रारंभ कर दिया। किसानों को प्रेरित करने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में न सिर्फ आरती उतारी गई बल्कि उनका बढ़-चढ़कर स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
इस बीच मंगलवार को आठ किसानों ने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर दो करोड़ रुपये की भूमि का नामित अधिकारी यूपीडा तहसीलदार बलवीर सिंह के नाम से बैनामा किया। एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि अब तक कुल 24 किसानों की भूमि का बैनामा हो चुका है।