{"_id":"642dbbb1817b8c7e74052466","slug":"due-to-the-negligence-of-the-bank-employees-the-merchant-sufferes-from-financial-loss-ambedkar-nagar-news-c-13-1-168518-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बैंककर्मियों की लापरवाही से व्यापारी को लगी चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बैंककर्मियों की लापरवाही से व्यापारी को लगी चपत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंजाब एंड सिंध बैंक शहजादपुर के कर्मचारियों की लापरवाही से अकबरपुर नगर के एक टाइल्स व्यापारी को 4.40 लाख रुपये की चपत लग गई। संबंधित रकम एक स्थानीय व्यक्ति के खाते में पहुंच गई। उसने सवा दो लाख रुपये निकाल भी लिए। बुधवार वह दोबारा रकम निकालने पहुंचा तो बैंक कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अयोध्या जनपद निवासी मनोज कुमार जायसवाल अकबरपुर नगर के मिर्जापुर मोहल्ले में टाइल्स की दुकान करते हैं। तीन अप्रैल को मेघालय से एचडीएफसी बैंक के जरिए एक व्यक्ति ने शहजादपुर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में मनोज के खाते में 4.40 लाख रुपये आरटीजीएस किए। शहजादपुर के बैंककर्मियों की लापरवाही से संबंधित पैसा अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर निवासी एक व्यक्ति के खाते में चला गया। आरोप है कि संबंधित खातेदार ने उसी दिन अपने खाते में पहुंची राशि में से 2.26 लाख रुपये निकाल लिए।
खाते में रकम न पहुंचने पर मनोज ने छानबीन शुरू की तो इसका खुलासा हुआ। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि इसी बीच बुधवार को दोबारा संबंधित खाताधारक पैसे निकालने के लिए पहुंच गया। बैंककर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जरूरी प्रक्रिया की जा रही है।