फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drinking water will reach the homes of 50 thousand people this month.

Ambedkar Nagar News: 50 हजार लोगों के घरों तक इसी माह पहुंचेगा पीने का पानी

Fri, 12 Jul 2024 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Drinking water will reach the homes of 50 thousand people this month.
अंबेडकरनगर। जिले के 18 ग्राम पंचायत की लगभग 50 हजार की आबादी के लिए राहत की खबर है। जुलाई माह के अंत तक जलजीवन मिशन के तहत सात ओवरहेड टैंक के माध्यम से लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने लगेगा। लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से सात परियोजनाओं का निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाएगा, इसके बाद इससे जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जलजीवन मिशन के तहत तेजी से चल रहे कार्य के बीच सात परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से एक तरफ जहां सात ओवरहेड टैंक का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है तो वहीं सात ट्यूबवेल भी स्थापित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही लगभग तीन सौ किमी. लंबाई में अंडरग्राउंड पाइपलाइन भी बिछाए जाने का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था विंध्या टेली लिंक द्वारा पूरी की जा रही इन परियोजनाओं से जुलाई माह के अंत तक 18 ग्राम पंचायतों में जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। इससे लगभग 50 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि जलजीवन मिशन के तहत जिले में 571 परियोजनाएं हैं, इसमें 509 परियोजनाओं पर विंध्या टेली लिंक जबकि 62 परियोजनाओं पर कार्यदायी संस्था वेल स्पेन द्वारा काम किया जा रहा है। जलनिगम कार्यालय के अनुसार अब तक 36 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं जिनका लगभग संचालन भी प्रारंभ हो गया है। इसमें विंध्या टेली लिंक के 27 जबकि वेल स्पेन की नौ परियोजना शामिल है।


यहां जल्द पूरे होंगे काम
संचालन विंध्या टेली लिंक के अनुसार बसिया, माधवपुर, हथिनाराज, लखनपुर, चंदापुर, मदारभारी, बसोहरी व अढ़नपुर में परियोजना का कार्य अंतिम चरणों में है। जुलाई माह के अंत तक इनका संचालन भी प्रारंभ हो जाएगा।


जुलाई के अंत तक पूरा होगा काम
सात परियोजनाओं पर चल रहा कार्य अंतिम दौर में हैं। जुलाई माह के अंत तक न सिर्फ निर्माण पूर्ण होगा बल्कि संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
- सूरज वर्मा, अधिशासी अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed