{"_id":"668c1c0f23e9b224fd0dce91","slug":"dm-took-stock-of-the-flood-situation-by-boat-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-117774-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डीएम ने नाव से लिया बाढ़ के हालात का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डीएम ने नाव से लिया बाढ़ के हालात का जायजा
विज्ञापन
जलालपुर में बाढ़क्षेत्र का नाव से निरीक्षण करते डीएम - स्रोत सूचना विभाग
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तमसा नदी से घिरे बाढ़ संभावित गांव करमुलहा का डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को जायजा लिया। उन्होंने नाव से अलग-अलग किनारों तक जाकर हालात को परखा। एक तरफ बंधे की ऊंचाई मनरेगा योजना से बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही गांव में 60 मीटर के पुल निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया।
तमसा नदी के पानी से चारों तरफ से हर बारिश में घिर जाने वाले गोपरी चांदपुर ग्राम पंचायत के करमुलहा गांव पहुंचकर डीएम ने ग्रामीणों से वार्ता की। यहां अभी बाढ़ के हालात नहीं पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात ज्यादा होने पर दिक्कत बढ़ जाती है। डीएम ने भरोसा दिलाया कि इस बार किसी भी ग्रामीण को मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। एसडीएम सुभाष सिंह व तहसीलदार संतोष कुमार के साथ उन्होंने नाव पर बैठकर गांव के बाहरी हिस्सों का जायजा लिया। एक तरफ के बंधे को और ऊंचा करने का निर्देश दिया, जिससे तमसा का पानी उफान पर होने के बाद भी ग्रामीणों को प्रभावित न कर सके।
डीएम ने ग्रामीणों की मांग पर एक पुल का स्टीमेट तैयार करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को दिया। कहा कि इसकी मंजूरी शासन से कराई जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ का असर होने पर यहां सभी जरूरी मदद ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाए।