फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Diwali returns to the potters' house again

Ambedkar Nagar News: कुम्हारों के घर फिर लौट आई दीपावली

Mon, 15 Jan 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Diwali returns to the potters' house again
अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व से पहले ही जिले के कुम्हारों के घर दीप पर्व जैसा माहौल है। अयोध्या के राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ गई है। इसे देखते हुए दीयों के निर्माण का काम भी तेज है। लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर की जा रही खरीदारी से कुम्हारों के चेहरे की चमक बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

22 जनवरी को राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इस दिन लोगों से अपने अपने घर में रहकर विशेष पूजा-अर्चना करने व दीपावली मनाने की अपील है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में तो उत्साह का माहौल है ही अंबेडकरनगर जनपद में भी चहुंओर उल्लास दिख रहा है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए कुम्हारों के हाथ दीयों के निर्माण में तेजी से चलने लगे हैं। उनके घरों में दीपोत्सव जैसा माहौल है। कुम्हारों का कहना है कि दीयों की खरीदारी लोगों ने बढ़-चढ़कर शुरू कर दी है। संभावना जताई कि दीपावली पर्व से अधिक इस मौके पर दीयों की बिक्री होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
तेजी से बना रहे दीये
घाघूपुर निवासी गुरुप्रसाद प्रजापति ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने दीयों की बिक्री बढ़ा दी है। अब तक पांच हजार मिट्टी के दीयों का निर्माण किया जा चुका है। 100 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से बिक्री की जा रही है। लगभग दो हजार दीयों की बिक्री भी हो चुकी है। सैदापुर निवासी अशोक प्रजापति ने कहा कि दो हजार दीये पहले से ही स्टॉक में थे । लगभग साढ़े चार हजार दीप और भी बनाए गए हैं। अब तक लगभग तीन हजार दीप की बिक्री भी हो चुकी है। 90 रुपये से 100 रुपये प्रति सैकड़ा बेचा जा रहा है। मांग के अनुसार अभी और भी निर्माण होगा। कई अन्य कुम्हारों ने भी इसी तरह की जानकारी दी। बोले कि दीपावली के बाद काम सुस्त पड़ जाया करता है लेकिन अयोध्या ने फिर से रौनक ला दी है।
...........
पटाखों की भी बढ़ी बिक्री
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर पटाखों की भी बिक्री शुरू हो गई है। शहजादपुर के पटाखा व्यवसायी अवधेश कसौधन ने कहा कि अनार, फुलझड़ी, पटाखा की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। दीपावली पर्व के बाद स्टॉक में जो पटाखे हैं उन सभी की पूरी तरह से बिक्री हो जाने की संभावना है। जिस प्रकार से मांग है उसे देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा कि नया स्टॉक मंगाना पड़ेगा।



..........
डीजे की तेज हुई बुकिंग
डीजे संचालक अरविंद व कृष्ण कुमार ने कहा कि अलग-अलग मंदिरों पर अभी से डीजे बजाना शुरू हो गया है। कुछ मंदिरों में 20 जनवरी से डीजे लगाए जाएंगे। इसके अलावा जो लोग 22 जनवरी को अलग से कार्यक्रम करेंगे उन्होंने भी बुकिंग करा ली है। अब तक तीन दर्जन बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed