फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Divyang and elders also voted overwhelmingly

दिव्यांगों व बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर किया मतदान

Sun, 09 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Divyang and elders also voted overwhelmingly
अंबेडकरनगर। मतदान में रविवार को दिव्यांगों व बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने का जोश इतना अधिक था कि तपिशभरी धूप भी उनके कदमों को बूथ तक जाने के लिए नहीं रोक सकी।
विज्ञापन

मतदान करने के लिए नंदूपुर मतदान केंद्र पर पौत्र का सहारा लेकर जाते समय मंशाराम ने कहा कि वह सदैव मतदान करते हैं। शरीर कमजोर जरूर हो गया है, लेकिन मतदान करने का जोश कम नहीं हुआ है। वह अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगे। मजीसा मतदान केंद्र पर मिले दिनेश यादव ने कहा कि वह दिव्यांग जरूर हैं, लेकिन मतदान करने का जज्बा बरकरार है। मतदान केंद्र की तरफ दो लोग उन्हें पकड़कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

इस पर उसने कहा कि अभी तो वह सहारा लेकर जा रहे हैं, लेकिन मतदान के लिए वह किसी का सहारा नहीं लेंगे। वह अपनी मर्जी से मतदान करेंगे। उसने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करें। आमादरवेशपुर मतदान केंद्र पर मिले लगभग 85 वर्षीय राधेश्याम ने कहा कि 29 अप्रैल को घटना के चलते वह मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके थे। अब मौका मिला है, तो इससे वह वंचित नहीं रहेंगे। वह प्रत्येेक मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed