फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District will compete with Noida through industrial corridor

Ambedkar Nagar News: औद्योगिक कॉरिडोर से नोएडा को टक्कर देगा जनपद

Wed, 13 Dec 2023 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
District will compete with Noida through industrial corridor
अंबेडकरनगर। विकास की रेस में अंबेडकरनगर जनपद जल्द ही नोएडा व ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों को टक्कर देता दिखेगा। औद्योगिक शहर व औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना की तैयारियों के बीच रामनगर में अमूल व जयगुरुदेव एग्रो प्रोडक्ट यूनिट स्थापित होगी। रिलायंस द्वारा कंपोस्ट बायो गैस प्लांट की स्थापना के साथ ही अडाणी ग्रुप द्वारा जनपद में साइलो प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। एक बड़ी सीमेंट फैक्ट्री के साथ ही कई तरह के अन्य उद्योग भी यहां धरातल पर उतरते दिखेंगे।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तथा निर्माणाधीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़े होने का बड़ा लाभ अंबेडकरनगर जनपद को मिलने जा रहा है। बुधवार को डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के मुख्यमंत्री के प्रयासों के तहत अंबेडकरनगर से भी बड़ी सफलता मिलने जा रही है। यहां तेजी से औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना कराई जा रही है। भूमि खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि किसानों की भूमि के पहले बैनामे पर समारोह का आयोजन कर ऐसे किसानों को सम्मानित करते हुए जिले के व्यापक विकास की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा होगी। डीएम ने बताया कि पीडी ट्रस्ट द्वारा ग्राम सभाओं में संजीवनी हेल्थ क्लीनिक के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर काम कराया जा रहा है। रामनगर में अमूल व जयगुरुदेव एग्रो प्रोडेक्ट की यूनिट स्थापित होने के साथ ही उनके द्वारा गठित दो सौ से अधिक समितियां अंबेडकरनगर के अलावा आसपास के जनपदों से भी दूध एकत्र करेंगी जिसका खूब लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने रिलायंस व अडाणी ग्रुप के बड़े प्रोजेक्टों की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में यह जिला नोएडा व ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों से विकास की टक्कर लेता दिखेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश के अलग-अलग क्षेत्रों के उद्योगपति यहां लगातार आगे आ रहे हैं। होटल उद्योग के विकास की यहां और ज्यादा संभावनाएं हैं। वस्त्र क्षेत्र में भी बड़े उद्योग यहां दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed