{"_id":"65e8a276a5f8ada01a02a162","slug":"district-tops-in-igrs-ranking-for-the-fourth-consecutive-time-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-111955-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आईजीआरएस रैकिंग में जिला लगातार चौथी बार अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आईजीआरएस रैकिंग में जिला लगातार चौथी बार अव्वल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले को बेहतर जनसुनवाई के लिए आईजीआरएस रैंकिंग में एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह लगातार चौथा मौका है जब जिले को रैंकिंग में तमाम बड़े जनपदों को पीछे कर पहले पायदान पर टिके रहने की सफलता हासिल हुई है। डीएम अविनाश सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसका श्रेय दिया है। विकास कार्याें में भी बीते दिनों जिले को प्रथम स्थान हासिल हुआ था।
बीते कुछ दिनों से विकास व अन्य रैंकिंग में जिले का लगातार दबदबा बना हुआ है। इससे पहले एक दो बार अव्वल रैंकिंग आई है लेकिन उसे बरकरार नहीं रखा जा सका था। जिले में तैनाती के बाद से डीएम अविनाश सिंह ने विकास का पूरा खाका खींचने के साथ ही उसका अनुपालन कराने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की।
डीएम स्वयं प्रतिदिन अलग-अलग योजनाओं की प्रगति को लेकर मॉनीटरिंग करने के साथ ही मौके का जायजा भी लेते हैं। शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की भी नियमित समीक्षा होती है। इसी के चलते अब फरवरी माह की जो आईजीआरएस रैंकिंग सामने आई है उसमें अंबेडकरनगर फिर से प्रदेश में पहले स्थान पर है। यह लगातार चौथा मौका है जब जिले को सभी 75 जनपदों में पहली रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि इस टीम वर्क को आगे और भी मजबूती से जारी रखना है। सभी अधिकारी प्रतिदिन दस से 12 बजे दिन तक जनसुनवाई करें और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। डीएम ने बताया कि टांडा, आलापुर व भीटी तहसील को भी प्रदेश की तहसीलवार रैंकिंग में पहला स्थान मिला है।