फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District Hospital's OT will be state-of-the-art with Rs 1.70 crore

Ambedkar Nagar News: 1.70 करोड़ से अत्याधुनिक होगी जिला अस्पताल की ओटी

Tue, 08 Oct 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
District Hospital's OT will be state-of-the-art with Rs 1.70 crore
जिला अस्पताल स्थित ओटी।
अंबेडकरनगर। सामान्य व आर्थो संबंधित ऑपरेशन कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लगभग 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सामान्य व हड्डी के ऑपरेशन कक्ष (ओटी) का कायाकल्प होगा। न सिर्फ पुरानी हो चुकी मशीनों व अन्य उपकरणों को बदला जाएगा बल्कि एकीकृत एसी भी लगेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज व ऑपरेशन के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। एक तरफ जहां इंटीग्रेटेड लैब की स्थापना कर अलग-अलग प्रकार की महत्वपूर्ण जांच की सुविधा प्रदान किए जाने की तैयारी है तो वहीं वार्डों की व्यवस्था में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

इस बीच अब सामान्य किस्म के ऑपरेशन तथा हड्डी ऑपरेशन कक्ष का कायाकल्प किए जाने की तैयारी है। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से दोनों ऑपरेशन कक्ष को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। पुरानी मशीनों व उपकरणों को बदला जाएगा। उनके स्थान पर नई अत्याधुनिक मशीन लगेगी। आर्थो ओटी में नई सी आर्म मशीन लगेगी। इसके साथ ही दोनों ओटी में सेंट्रल एसी लगाया जाएगा। ओटी लाइट भी बेहतर की जाएगी। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक पखवाड़ा में होगा कायाकल्प
सामान्य व आर्थो ओटी में लगीं मशीनें व उपकरण पुराने हो चुके हैं। इन सभी को बदला जाएगा। अब जो भी मशीनें लगेंगी वे अत्याधुनिक होंगी। एक पखवाड़ा में दोनों ओटी का कायाकल्प कर दिया जाएगा। -डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed