फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Digital X-ray started in district hospital after one and half month

डेढ़ माह बाद जिला अस्पताल में शुरू हुआ डिजिटल एक्स-रे

Mon, 04 Jan 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray started in district hospital after one and half month
अंबेडकरनगर। डिजिटल एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। लगभग डेढ़ माह से बंद डिजिटल एक्स-रे का संचालन जिला अस्पताल में फिर से शुरू हो गया। सोमवार को पहुंचे 32 मरीजों का डिजिटल एक्स-रे हुआ। मरीजों व उनके तीमारदारों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि डिजिटल एक्स-रे का कार्य सुचारु रूप से आगे भी होता रहे, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

डिजिटल एक्स-रे के लिए सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों व उनके तीमारदारों ने उस समय राहत की सांस ली, जब उन्हें बताया गया कि फिल्म उपलब्ध होने के चलते डिजिटल एक्स-रे का कार्य प्रारंभ हो गया है। बताते चलें कि डिजिटल एक्स-रे का कार्य कभी फिल्म न होने, तो कभी तकनीकी गड़बड़ी के चलते बाधित होता रहता है। फिल्म न होने से लगभग डेढ़ माह से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे का कार्य ठप पड़ा था। ऐसे में डिजिटल एक्स-रे के लिए प्रतिदिन औसतन 35 मरीजों को या तो मायूस होकर लौटना पड़ रहा था या फिर उन्हें सामान्य एक्स-रे से काम चलाना पड़ रहा था। कुछ मरीज ऐसे भी थे, जो अधिक फीस देकर निजी पैथॉलोजी सेंटर पर डिजिटल एक्स-रे करा रहे थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे का संचालन सुचारु रूप से हो, इसके लिए लगातार मरीजों व तीमारदारों की ओर से मांग उठाई जा रही थी। इस बीच शासन से फिल्म उपलब्ध होने के बाद सोमवार से डिजिटल एक्स-रे का कार्य प्रारंभ हो गया। इससे मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली। सोमवार को 32 मरीजों का डिजिटल एक्स-रे हुआ। बेवाना के तीमारदार राजेश, कटेहरी के मेवालाल व टांडा के शीतला प्रसाद ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे इसी प्रकार से आगे भी सुचारु रूप से होता रहे, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाने होंगे। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। सोमवार को 32 मरीजों का एक्स-रे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed