फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Decorated city, celebration like Diwali

Ambedkar Nagar News: सजा शहर, दिवाली जैसा उल्लास

Fri, 19 Jan 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Decorated city, celebration like Diwali
अंबेडकरनगर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही अकबरपुर नगर में दीपावली जैसा माहौल हो गया है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सरकारी प्रतिष्ठानों से लेेकर शहर के पार्कों तथा सार्वजनिक स्थान रंग-बिरंगे झालर से जगमगाने लगे हैं। ऐसे में शहर दीपावली जैसी रोशनी से सराबोर हो रहा है। इन्हीं सब के बीच प्रशासन द्वारा जगह जगह लगवाए जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े होर्डिंग बैनर ने पूरे माहौल को राममय बना डाला है। यूं तो राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह अयोध्या जनपद में हो रहा है लेकिन उसकी खुशी अंबेडकरनगर में भी चरम पर दिख रही है। खास बात यह है कि शहर को दुल्हन जैसा सजाने के लिए जिला प्रशासन ने कमान संभाल ली है। बिजली विभाग, नगर पालिका, लोक निर्माण, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज, शिक्षा समेत कई अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने अकबरपुर नगर को सजाने के काम में लगा दिया है। इसका असर यह हुआ कि शुक्रवार शाम होते होते अकबरपुर नगर में दीपावली जैसा उल्लास दिखने लगा। यूं तो मुख्य आयोजन अयोध्या में सोमवार को है लेकिन उसके पहले ही यहां प्रशासन के प्रयासों से शहर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने दिन में शहर का भ्रमण कर यह रेखांकित किया कि किस किस भवन को कैसे व्यवस्थित ढंग से सजाना है। इसका असर यह हुआ कि शाम तक कलेक्ट्रेट, अकबरपुर नगर पालिका, विकासभवन तथा सीएमओ कार्यालय समेत कई अन्य दफ्तर विद्युत झालरों से जगमगा उठे। पटेलगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क तथा शहजादपुर स्थित फव्वारा पार्क भी रंग बिरंगी रोशनी से जीवंत हो उठा। कई अन्य सार्वजनिक स्थानों, ओवरब्रिज तथा तमसा पुल भी रोशनी से नहा उठे।
विज्ञापन

शाम को यह नजारा न सिर्फ स्थानीय लोगों वरन बाहरी लोगों के लिए भी खासा सुकून दायक रहा। डीएम के निर्देश पर इस बीच अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने अयाेध्या समारोह को लेकर अलग-अलग पोल पर दो सौ होर्डिंग लगाने का अभियान शुक्रवार को शुरू किया। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि छह बड़ी होार्डिंग पहले से लगा दी गई है। सात शनिवार तक और लगा दी जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य गेट बनाकर होगा स्वागत
अयोध्या जाने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने भव्य गेट का निर्माण कराने का भी निर्णय लिया है। एक गेट बसखारी मार्ग पर न्यौतरिया के निकट बनेगा। जबकि दूसरे गेट का निर्माण अयोध्या मार्ग पर शिवबाबा के निकट होगा। टांडा मार्ग पर डीएम आवास के निकट भी स्वागत द्वार का निर्माण शनिवार तक कराया जाएगा। इसके साथ ही बाॅर्डर पर भी भव्य स्वागत द्वार बनेगा। ऐसा इसलिए जिससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को सुखद एहसास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed