फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   dead body of woman found in house

घर में मिला महिला का शव

Mon, 19 Sep 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
dead body of woman found in house
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के सतरही गांव में रविवार देर शाम घर में ही नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ के लिए पति को थाने लेकर चली गई। पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

सतरही गांव में रविवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब गांव निवासी रविकुमार की 24 वर्षीय पत्नी संगीता का शव कमरे में मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के गले पर काला निशान था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गले को रस्सी से घोंटा गया है। इस बीच किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी महिला के मायके टांडा कोतवाली क्षेत्र के शमशुद्दीनपुर निवासी राजितराम को दी। इस पर उन्होंने डॉयल 112 को जानकारी देते हुए मामले में हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। उधर थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। बताया कि महिला के पति को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed