{"_id":"a83f8909f032119a6342abef1423d2d8","slug":"young-man-killed-in-motorcycle-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी थाना क्षेत्र के रिउना बाजार में अपराह्न करीब ढाई बजे महरुआ थाना क्षेत्र के वेदप्रकाश सिंह (30) व महरुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सेमरी निवासी रंजीत निषाद (22) की बाइक आमने सामने भिड़ गई। स्पीड अधिक होने के चलते भिड़ंत इतनी तेज हुई कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
बाजारवासियों ने तत्काल इसकी सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंसकर्मियों ने दोनों को गंभीर अवस्था में भीटी सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसी बीच वेदप्रकाश ने दम तोड़ दिया, जबकि रंजीत की हालत नाजुक होता देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वेदप्रकाश सिंह पुत्र सुरेश सिंह मुंबई में मृतक आश्रित के पद पर म्युनिस्पल कारपोरेशन में काम करता था। इन दिनों वह मुंबई से गांव आया था और अपना मकान बनवा रहा था। वह बिल्डिंग मैटेरियल के सिलसिले में निकला था और वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन
भीटी पुलिस के मुताबिक मार्ग दुर्घटना की जानकारी हुई है। किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।