{"_id":"581246984f1c1b6c1ebc1f83","slug":"two-people-ate-the-toxic-substance-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत बाजार निवासी रामकेवल (28) पुत्र अनिल ने बुधवार देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उल्टी व पेट में तेज दर्द के बीच परिवारीजन उसे लेकर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के बाद तबियत और बिगड़ गई। आननफानन में उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीपुर गांव निवासी आवेश (35) पुत्र जयश्री ने बुधवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। उल्टी व पेट में तेज दर्द होने पर परिवारीजनों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। इसके बाद भी तबियत में सुधार नहीं हो सका। विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन