{"_id":"3d20ffdb9a335d87f8132be7d0a95f76","slug":"three-injured-in-accidents-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में तीन घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना अंतर्गत हजपुरा गांव निवासी बांकेलाल (35) शनिवार देर सायं बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बोलेरो की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत गोविंदगनेशपुर निवासी दुर्गा देवी (45) पत्नी रघुनाथ शनिवार देर सायं फैजाबाद रोड स्थित एक पेट्रोलपंप के निकट सड़क पार करते समय तब घायल हो गई, जब खड़ी ट्रक से एक व्यक्ति नीचे कूदने के प्रयास में बाइक पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
इससे घायल दुर्गा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि ट्रक से कूदने वाले व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं आई। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत कटघरपट्टी गांव निवासी नरेंद्र कुमार (22) पुत्र हरिशंकर रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय रामपुर सकरवारी के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन