फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The police try to stamp on the vehicle carrying cattle

मवेशी लदे वाहन से पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास

Tue, 30 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 30 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The police try to stamp on the vehicle carrying cattle
बसखारी थाने में सोमवार को गिरफ्तार कर लाए गए पशु तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
पशु तस्करों ने रविवार देर रात घेराबंदी के दौरान वाहन से पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर हटकर अपनी जान बचाई। हालांकि समय रहते ही बाजार में कुछ दूर आगे लगाए गए तमाम अवरोध के चलते तस्करों ने एक एसयूवी व दो ट्रक खड़ा कर दिये।
विज्ञापन


इसके बाद वाहनों से उतरकर भागने लगे। कुल सात तस्करों को पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों ट्रक से 47 गोवंशीय पशु बरामद किए गए जिनमें तीन मृत मिले। पुलिस ने पकड़े गए पशु तस्करों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया। 
विज्ञापन


जिले से होकर पशु तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार देर रात लगभग ढाई बजे मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि अकबरपुर की तरफ से दो ट्रक पर लाद कर वध प्रतिबंधित पशुओं को ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पंत ने बसखारी बाजार के पश्चिमी छोर पर कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया तो कुछ को थाने के सामने व पूर्वी चौराहे पर भी घेराबंदी करने को कहा। पशु तस्कर वाहन लेकर भाग न सकें, इसके लिए पूर्वी चौराहे के निकट बीच सड़क पर विभिन्न प्रकार के अवरोध लगा दिए।

लगभग ढाई बजे दो ट्रक व उसके आगे-आगे एक एसयूवी आती दिखाई दी। पश्चिमी चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एसयूवी व ट्रक ने उन्हें रौंदने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। 

पुलिसकर्मियों की घेराबंदी देख तस्करों ने वाहनों की गति बढ़ी लेकिन पूर्वी चौराहे विभिन्न प्रकार के अवरोध के चलते एसयूवी व दोनों ट्रक खड़े हो गए। पशु तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर भाग रहे सात पशु तस्करों को पकड़ लिया।

पुलिस पकड़े गए पशु तस्कर तौफीक खां निवासी सैदपुर गाजीपुर, सलाहुद्दीन निवासी रत्तहा गाजीपुर, मुमताज निवासी जिंदारनगर गाजीपुर, रामध्यान यादव निवासी जमुनिया गाजीपुर, मुन्नीलाल निवासी नंदनगर गाजीपुर शामिल हैं।

इसके अलावा  रवींद्र पुत्र रंजीत निवासी पचपेड़वा गाजीपुर व नंदू पुत्र रामवृक्ष निवासी जमुनिया गाजीपुर समेत एसयूवी व पशुओं से लदे दोनों ट्रक को थाने ले आई।  एसओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि रामध्यान यादव पर गाजीपुर जनपद के सहजनवां थाने में पशु तस्करी के आधा दर्जन केस दर्ज हैं।

बताया कि सभी पशु तस्करों के विरुद्ध गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व वाहन चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया। दोनों ट्रकों से कुल 47 वध प्रतिबंधित पशु बरामद हुए जिनमें तीन की मौत हो चुकी थी। सभी पशुओं को गाजीपुर ले जाया जा रहा था। 


एसओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि दोनों ट्रक पर जो नंबर थे, वे जांच के बाद फर्जी पाए गए। दोनों ट्रकों पर वीआईपी नंबर वाली प्लेट लगाई गई थी। इसके अलावा एसयूवी पर कोई नंबर नहीं था। इस पर पशु तस्करों के विरुद्ध लगाई धाराओं में फर्जी नंबर प्लेट व बिना नंबर के वाहन चलाने की भी धारा बढ़ाई गई है। इसके अलावा दोनों ट्रकों पर एक-एक धारदार बांका भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed