{"_id":"5a81c21c4f1c1b514a8b8d7e","slug":"stole-four-lakh-goods-including-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी समेत चार लाख का माल चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगदी समेत चार लाख का माल चुराया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में शामिल होने गए गंजा मोहल्ला निवासी एक व्यापारी के घर बीती रात चोरों ने पौने दो लाख की नकदी समेत करीब 4 लाख के जेवर व अन्य सामान पार कर दिया। परिवारीजनों को रविवार देर रात घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित परिवार भाजपा के एक बड़े नेता का रिश्तेदार बताया जाता है। जानकारी पर एएसपी भी ने मौके का दौरा किया। पुलिस ने केस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जलालपुर नगर के गंजा मोहल्ला निवासी विनय कुमार मिश्र दस फरवरी को सपरिवार आजमगढ़ में स्थित अपनी बहन के ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल हो गए थे। 11 जनवरी की रात करीब 9 बजे घर वापस लौटे। उन्होंने दरवाजा खोला और अंदर गए तो उन्हें कमरे में रखा बाक्स, आलमारी आदि के टाले टूटे मिले। सामान आदि बिखरा था।
विज्ञापन
आलमारी में रखा करीब एक लाख 75 हजार रुपए की नकदी समेत तकरीबन दो लाख रुपए के आभूषण गायब थे। चोर सारा सामान उठा ले गए थे। परिवारीजनों ने तत्काल इसकी सूचना जलालपुर पुलिस को दी। सूचना पर एसओ रामलखन पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। विनय एक वरिष्ठ भाजपा नेता के रिश्तेदार हैं। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को मिली पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों से आवश्यक पूछताछ के बाद मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर ही है।
विज्ञापन