{"_id":"57acbfeb4f1c1b7102ee52e3","slug":"rs-96-thousand-robbed-from-cattle-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी कारोबारी से 96 हजार रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी कारोबारी से 96 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत सेहरी गांव के पास गुरुवार दिनदहाडे़ बाइक सवार सशस्त्र बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर मवेशी कारोबारी से 96 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। सरेराह हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उधर, जानकारी पर एसपी अजय सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित व ग्रामीणों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के पवई थाना अंतर्गत चकिया गांव निवासी जयप्रकाश पुत्र हौसिला पांडेय मवेशियों की खरीद फरोख्त का कार्य करता है।
विज्ञापन
इसी संबंध में गुरुवार पूर्वाह्न गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ वह बाइक द्वारा आजमगढ़ से चलकर सेहरी गांव जा रहा था। सेहरी गांव के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि जयप्रकाश कुछ समझ पाता, दो बदमाश उसके पास पहुंच गए।
विज्ञापन
एक बदमाश ने उस पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब में रखा 96 हजार रुपये निकाल लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हवा में असलहा लहराते हुए वहां से आजमगढ़ की तरफ भाग खड़े हुए। दिनदहाड़े हुए लूट की घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
इस बीच एसओ राजेश यादव भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ श्री यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।