फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   roadvege bus crush the bikers

रोडवेेज बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, प्रधान घायल

Sat, 04 Nov 2017 11:37 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
roadvege bus crush the bikers
बस - फोटो : symbolic
अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर शुक्रवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन और लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अहिरौली थाना अंतर्गत तिवारीपुर निवासी आलोक तिवारी (26) पुत्र बृजेश तिवारी उर्फ चंडूली तिवारीपुर का ग्राम प्रधान है। शुक्रवार देर शाम गांव के ही शुभम मिश्रा (22) पुत्र कर्मराज के साथ बाइक से गोशाईगंज जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक आलोक चला रहा था। बताया जाता है कि जब वे दोनों अकबरपुर-फैजाबाद मुख्य मार्ग स्थित गोपालपुर चौराहा के निकट पहुंचे, तभी अकबरपुर से फैजाबाद की तरफ जा रही परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन में दोनों को पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर देख दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही शुभम ने दाम तोड़ दिया, जबकि आलोक का लखनऊ में इलाज चल रहा हैै।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन और लोग घायल हो गए।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी बृजेश शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब वह बाइक से टांडा से घर जा रहा था।

गांव के निकट हुए हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी लालजी शनिवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।


उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी बुजुर्ग रामनरायन शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। गंभीरावस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed