फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People beaten NH workers

मुआवजा न मिलने पर एनएच कर्मियों को पीटा

Tue, 06 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
People beaten NH workers
उचित मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर शुकुलबाजार के पास ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे निर्माण से जुड़ी एजेंसी के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के हमले में पांच कर्मचारी घायल हो गए। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे के बाद ग्रामीण वहां से चले गए। बाद में कर्मचारियों ने आलापुर थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेने के साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टांडा से बसखारी व शुकुलबाजार होते हुए आजमगढ़ तक एनएच निर्माण का काम चल रहा है। ग्रामीण उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। वे लगातार उचित मुआवजा दिए बिना कार्य न कराने की बात पर अड़े हैं। इसी बात को लेकर मंगलवार को बसखारी आजमगढ़ मार्ग पर स्थित भोजपुर गांव के पास ग्रामीणों की महापंचायत हुई। इसमें कहा गया कि बीते दिनों धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम आलापुर ने आश्वासन दिया था कि जब तक मुआवजे को लेकर कोई निर्णय नहीं हो जाता, तब तक निर्माण नहीं होगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी है। इसके बाद महापंचायत में निर्माण कार्य रुकवाने पर सभी एकमत हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथों में लाठी डंडा पकड़ा और निर्माणस्थल की तरफ चल पड़े। कार्यस्थल पहुंचकर ग्रामीणों ने कर्मचारियों से एसडीएम के आश्वासन का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रोकने को कहा। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी भागने लगे, जिन्हें ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना मिलने पर जब बसखारी पुलिस पहुंची तो ग्रामीण भाग निकले। निर्माण एजेंसी के इंजीनियर धनंजय सिंह, सुजीत राम, पवन सिंह, मोतीलाल व पंकज को चोटें आईं। बाद में धनंजय ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed