{"_id":"5930564a4f1c1bfb6ebdbde0","slug":"murder-of-youth-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला दबाकर हत्या, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गला दबाकर हत्या, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र सम्मनपुर के सैदापुर में लेनदेन के विवाद में एक युवक की बुधवार देर रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव सैदापुर तिराहे के निकट सड़क किनारे मिला। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने तीन युवकों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कजरी जमालुद्दीनपुर निवासी गिरीश (22) पुत्र जियालाल बुधवार सुबह घर से अकेले ही निकला था।
विज्ञापन
वह दिन में घर नहीं लौटा। शाम साढ़े सात बजे के करीब वह निकटवर्ती बाजार सैदापुर में अपने बड़े भाई रवीशचंद्र को मिला। रवीश ने उससे घर चलने के लिए कहा तो उसने जवाब दिया कि कुछ देर में आ रहा हूं। रवीश इसके बाद घर लौट आया लेकिन देररात तक गिरीश नहीं लौटा।
विज्ञापन
इसी बीच उसका शव सिकंदरपुर मार्ग पर सैदापुर तिराहे से कुछ दूरी पर ही सड़क किनारे देररात कुछ लोगों ने पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिसकर्मियों को दी। पुलिस को बताया गया कि एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पड़ताल शुुरू की तो उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी और गमछा भी लपेटा हुआ था।
विज्ञापन
इसी बीच परिवारीजन भी गिरीश को खोजते हुए मौके पर पहुंच गए। वहां उसका शव पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने परिवारीजनों को ढांढस बधाते हुए शांत कराया जबकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की तो परिवारीजनों ने दो स्थानीय युवकों पर हत्या की आशंका जताई।
बताया कि बुधवार सुबह जब गिरीश घर से कहीं निकला था तब वे दोनों युवक उसे खोजते हुए वहां पहुंचे थे। इससे पहले भी गिरीश उन दोनों युवकों के साथ ही अक्सर रहता था। ऐसे में आशंका है कि उन लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया हो।
परिवारीजनों ने तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। इसमें घटना को लेकर कोई कारण नहीं दर्शाया गया। उधर, एसओ सम्मनपुर रामअवतार गुप्त ने बताया कि गिरीश व तीनों आरोपियों में लेन-देन का विवाद था। प्रकरण में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। तत्काल प्रभाव से छानबीन शुरू कर दी गई है।