{"_id":"58bc552a4f1c1b6001e7eb8f","slug":"mentha-oil-of-two-lack-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख का मेंथा ऑयल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख का मेंथा ऑयल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
oil
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की रात्रिगश्त व्यवस्था को धता बताते हुए अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तपुर मार्ग स्थित एक मेंथा ऑयल गोदाम के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये के मेंथा ऑयल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत मरथुआ सरैया गांव निवासी अशोक गुप्ता पुत्र राधेश्याम की अकबरपुर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर रोड पर मां वैष्णो ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। वह मेंथा ऑयल का व्यवसाय करता है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी अशोक दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार सुबह जब वह दुकान व गोदाम खोलने पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया। शटर का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
शटर उठाकर जब वह अंदर गया तो देखा कि मेंथा ऑयल का ड्रम नदारद था। पीड़ित के अनुसार 150 लीटर मेंथा ऑयल जहां चोर उठा ले गए, वहीं लगभग 25 लीटर भूमि पर गिरा दिया गया। इससे लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि चोरी की घटना में कम से कम चार लोग शामिल रहे होंगे।
विज्ञापन
चोरों ने या तो दो बाइक से घटना को अंजाम दिया या फिर उन्होंने किसी वाहन का सहारा लेकर तेल को पार कर दिया। रविवार सुबह पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ रामलखन ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।