{"_id":"58090a2d4f1c1b9f1b704b46","slug":"goods-of-six-lakh-stolen-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से साढ़े छह लाख का माल किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से साढ़े छह लाख का माल किया पार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Goods Stolen
- फोटो : demo pic
स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़ियानी गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर डेढ़ लाख की नकदी समेत लगभग पांच लाख के आभूूषण पार कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना बसखारी पुलिस को तहरीर देकर की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बढ़ियानी निवासी रुद्रप्रसाद उपाध्याय ने बसखारी थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर के जरिये बताया कि 19 अक्तूबर की रात जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी कुछ चोर घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर में रखी डेढ़ लाख की नकदी तथा लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन
चोर एक मोबाइल भी अपने साथ उठा ले गए। परिवारीजनों को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। घर में सामान बिखरा पड़ा देख वे सब सन्न रह गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन