फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   five lack extortion sought erom doctor

डॉक्टर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
five lack extortion sought erom doctor
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।

थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत एक चिकित्सक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। रंगदारी न देने पर दहशत फैलाने के लिए रविवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने मिझौड़ा स्थित उनके घर पर फायरिंग की। चिकित्सक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज।

विज्ञापन

 
अहिरौली थाना अंतर्गत मिझौड़ा निवासी डॉ. राजकुमार पाल की मिझौड़ा बाजार के महरुआ मार्ग पर क्लीनिक है। 12 जून को उनके मोबाइल फोन नंबर 9838805990 पर 9506953105 से फोन आया। कहा गया कि 5 लाख रुपये लखनऊ पहुंचा दो नहीं तो उन्हें से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


उस समय डॉ. पाल ने विशेष ध्यान नहीं दिया। 15 जून को एक बार फिर से उसी नंबर से फोन आया। इस बार भी धमकी देते हुए कहा गया कि यदि 17 जून तक लखनऊ में 5 लाख रुपये की धनराशि नहीं पहुंचाई तो अंजाम भुगतना होगा। इस बार डॉ. पाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए अहिरौली थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की लापरवाही का ही नतीजा रहा कि रविवार देर शाम एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके घर के सामने आए और दहशत फैलाने को फायरिंग की। उस समय चिकित्सक पत्नी के साथ घर में थे जबकि 12 वर्षीय पुत्र रितु छत पर थी। उसने बदमाशों को फायरिंग करते देखा।

दोनों बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे को गमछे से छिपा रखा था। फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। जब तक ग्रामीण घटनास्थल की तरफ जाते तब तक दोनों बदमाश महरुआ की तरफ भाग खड़े हुए।


जानकारी होने पर एसओ ज्ञानेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने फायरिंग की बात कही थी लेकिन ऐसा कोई निशान नहीं मिला। बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed