{"_id":"91756e3c98313854dab7de6bfb2851d4","slug":"accused-of-demanding-protection-money-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी थाना अंतर्गत चंदापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान से रंगदारी मांगे जाने के मामले में स्वॉट व भीटी पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्वॉट टीम पकड़े गए आरोपी को जिला मुख्यालय लाकर पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि सोमवार दो चंदापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान बृजेश पांडेय ने एसपी अजय सिंह व सीओ भीटी सुधीर श्रीवास्तव को तहरीर देकर रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की थी। कहा गया कि बीते शनिवार से उनके मोबाइल पर न सिर्फ एसएमएस, बल्कि फोन द्वारा उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी मांगने वाला अपने को जेल में निरुद्ध माफिया सरगना दिलीप वर्मा गैंग का सदस्य बता रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने स्वॉट टीम को मामले का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौंपी। जिस नंबर से रंगदारी मांगी जा रही थी, उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया था। मंगलवार को स्वाट टीम प्रभारी संजय भीटी पहुंचे। वहां से एसओ भीटी के साथ चंदापुर गांव टीम पहुंची।
टीम पीड़ित से पूछताछ कर ही रही थी कि उसी दौरान जानकारी हासिल हुई कि जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उससे कहीं काल की जा रही है। वह नंबर चंदापुर का ही है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी भाग निकला। पकड़े गए आरोपी की पहचान चंद्रमणि पांडेय पुत्र शुभकरन पांडेय निवासी चंदापुर के रूप में हुई। बाद में स्वॉट टीम आरोपी को लेकर जिला मुख्यालय चली गई। एसओ सोमेश्वर सिंह ने आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि की है।