{"_id":"5ce193cabdec22070518d29e","slug":"155828735917-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक की डिलेवरी वाहन से कुचलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक की डिलेवरी वाहन से कुचलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी वाहन से कुचलकर युवक की मौत
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र में पटना मुबारकपुर के पास रविवार सुबह डिलीवरी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
आलापुर थाना क्षेत्र के अछती गांव निवासी रोहित कुमार (21) रविवार सुबह बाइक से बसखारी जा रहा था। बसखारी इंदईपुर मुख्य मार्ग पर पटना मुबारकपुर के पास पीछे से आ रहे एक गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर चोटें आने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बसखारी व आलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल बसखारी थाना क्षेत्र होने के चलते बसखारी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बाद में मृतक के पिता रामअचरज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।