{"_id":"5ce193c6bdec2207903d5b2e","slug":"155828735612-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती के लिए बदमाशों ने की किशोर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरौती के लिए बदमाशों ने की किशोर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख फिरौती के लिए हुआ था किशोर का कत्ल
अंबेडकरनगर। फिरौती नहीं देने पर किशोर की हत्या का पुलिस ने शव मिलने के 12 घंटे में खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मोबाइल की कॉल डिटेल से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। इस सफलता पर एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि आलापुर सर्किल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया था, जब एक दिन पहले चित्रकूट निवासी विक्रम सिंह के 10 वर्षीय पुत्र संदीप का अपहरण हो गया था। अपहरण के कुछ देर बाद ही विक्रम के मोबाइल पर कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू करने के साथ ही एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र को सूचित किया। एसपी ने तत्काल स्वॉट टीम को भी जांच का जिम्मा संभालने का निर्देश दिया। प्रभारी सीओ अमर बहादुर ने बताया कि पुलिस टीम किशोर की बरामदगी के लिए जुट गई।
विज्ञापन
जिस मोबाइल से फोन आया था, टीम ने उसका लोकेशन ट्रेस किया। पता चला कि मोबाइल हंसवर थाना क्षेत्र में है। यहां चित्रकूट के घुमंतू लोग डेरा डालकर रह रहे हैं। यही काम विक्रम सिंह भी करता था।
पुलिस टीम ने दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ आगे बढ़ी तो किशोर का शव भी बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों युवकों ने पांच लाख रुपये फिरौती के लिए हत्या करने की बात स्वीकार की है।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान पप्पू व विनोद कुमार निवासी चित्रकूट के रूप में हुई। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सीओ ने बताया कि टीम की इस सफलता पर एसपी ने 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।