फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शहीद के पिता ने दी प्रशासन से क्षुब्ध होकर आत्मदाह की धमकी

शहीद के पिता ने दी प्रशासन से क्षुब्ध होकर आत्मदाह की धमकी

Fri, 28 Dec 2018 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
शहीद के पिता ने दी प्रशासन से क्षुब्ध होकर आत्मदाह की धमकी
प्रशासन से क्षुब्ध होकर शहीद के पिता ने दी आत्मदाह की धमकी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते शहीद बजरंगी विश्वकर्मा के परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार द्वारा शहीद के परिवारीजनों को दी गई भूमि पर प्रशासन द्वारा आज तक कब्जा नहीं दिलाया जा सका। इस बात से क्षुब्ध शहीद बजरंगी के पिता सुरेशमन विश्वकर्मा ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर तुलसीपुर निवासी सुरेशमन विश्वकर्मा ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में बताया कि उनका पुत्र बजरंगी विश्वकर्मा सीमा सुरक्षा बल के 101वीं बटालियन में कांस्टेबिल पद पर तैनात था। 6 अगस्त 2010 को त्रिपुरा के नलकटा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में वह शहीद हो गया था। पांच बिस्वा भूमि प्रशासन ने दी थी, लेकिन उस पर अभी तक कब्जा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


इसके लिए वे सब लगातार प्रयास करते आ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में अब पुत्र की शहादत को भुला देने वाले अफसरों की मनमानी से क्षुब्ध होकर आत्मदाह का निर्णय लेना पड़ रहा है। कहा कि यदि संबंधित भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया जाता है तो 12 जनवरी को शहीद के समाधि स्थल सुल्तानपुर तुलसीपुर में वे आत्मदाह कर लेंगे। एडीएम गिरिजेश त्यागी ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed