फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सता के रौब में भाजपाइयों ने पुलिस कर्मी की मोबाइल तोड़ किया मार्ग जाम

सता के रौब में भाजपाइयों ने पुलिस कर्मी की मोबाइल तोड़ किया मार्ग जाम

Fri, 13 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सता के रौब में भाजपाइयों ने पुलिस कर्मी की मोबाइल तोड़ किया मार्ग जाम
अंबेडकरनगर। ट्रिपलिंग करते रोके गए भाजपा नेताओं ने चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए गुरुवार रात अकबरपुर नगर में घंटों जमकर बवाल किया। सत्ता के रौब में चूर भाजपा नेताओं ने पुराने तहसील तिराहे पर न सिर्फ पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की वरन पूरे मामले से दूर रहे एक पुलिसकर्मी की मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ डाली। घंटों चले नारेबाजी व अफरा-तफरी के माहौल के बीच भाजपा नेताओं ने लगभग दो घंटे तक मार्ग जाम कर रखा, जिससे फैजाबाद, लखनऊ, आजमगढ़, बनारस व सुल्तानपुर आदि जाने वाले यात्री समेत स्थानीय लोग भी इसके शिकार हुए। जाम में फंसे लोगों का आक्रोश देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से टकराव टालने के लिए आननफानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बाद में सिपाही को निलंबित कर डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर बवाल शांत कराया।
विज्ञापन

भाजपा जिला विस्तारक मनोज श्रीवास्तव गुरुवार रात दो पार्टी नेताओं के साथ एक ही बाइक पर ट्रिपलिंग करते हुए बस स्टेशन क्षेत्र से गुजरे। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ मेें पीएम की रैली को देखते हुए पुलिस 48 घंटे पहले से ही अलर्ट पर थी। जगह-जगह आकस्मिक चेकिंग चल रही थी। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों व भाजपा नेताओं का बस स्टेशन के पास विवाद हो गया। कुछ देर बाद ही बड़ी तादाद में भाजपा नेता व कार्यकर्ता पुराने तहसील तिराहे पर एकत्र हो गए। उनका आरोप था कि चेकिंग के नाम पर कालर पकड़ कर अभद्रता की गई। अभद्रता करने वाला पुलिसकर्मी इसी तिराहे की तरफ बाद में आया था। जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की मौजूदगी में तहसील पहुंचे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सत्ता का रौैब इस तरह छाया था कि आरोपी पुलिसकर्मी के न मिलने पर उन लोगों ने एक अन्य सिपाही से गाली गलौज शुरू कर दी। इसी सिपाही का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान मौके पर पहुंचे। हंगामा तब भी शांत नहीं हुआ। लोगों ने उनसे बहस शुरू करने के साथ ही मार्ग जाम कर दिया। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि एसपी से बात हो गई है। लिखित शिकायत दी जाए। इस पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। भाजपा नेता व कार्यकर्ता इस पर भी तैयार नहीं हुए। कोई शिकायत न करने की बात कहते हुए पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। पार्टी नेताओं के सामने ही कई कार्यकर्ता अमर्यादित व अभद्र शब्दों का भी खुलकर प्रयोग करते रहे। थोड़ी ही देर में एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार दास पहुंच गए। उन्होंने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। लगभग एक घंटे तक जारी जाम के बाद एएसपी ने बताया कि संबंधित सिपाही बीनू यादव को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद भी भाजपा नेता व कार्यकर्ता डीएम तथा एसपी के मौके पर आने की मांग पर अड़े रहे। डीएम व एसपी मौके के लिए रवाना हुए तो बस स्टेशन के आगे तक लगे जाम में फंस गए। बाद में दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाला। निलंबित किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद अफरा-तफरी व हंगामे के साथ ही मार्ग जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम पर बिफरे लोग, टकराव की नौबत
भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जिस तरह का माहौल खड़ा कर दिया था, उसे लेकर आम लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। जाम के दौरान फंसे लोगों ने कई बार कहा कि मार्ग जाम की बजाय कार्रवाई के लिए वे सब मुलाकात करें। जाम में दो एंबुलेंस फंसी थीं, जबकि विभिन्न क्षेत्रों को जाने वाले लोग भी परेशान रहे। एक बारगी लगा कि जाम फंसे लोग एकजुट होकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को दौड़ा लेंगे। इस पर फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। आनन-फानन में कई और थानों की फोर्स भी आ गई।

ट्रिपलिंग में किसने दी अभद्रता की छूट
जिला विस्तारक मनोज के मुताबिक वे तीनों लोग शांतिपूर्ण ढंग से बाइक से जा रहे थे। बस स्टेशन के निकट ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि तभी एक पुलिस कर्मी ने ट्रिपलिंग का हवाला देते हुए अभद्रता शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों से कहा गया कि गलती है तो चालान कर दीजिए। इस पर पुलिस कर्मी ने उनका कालर पकड़ लिया और धक्का दे दिया। कहा कि ट्रिपलिंग में अभद्रता की छूट किसे है। पुलिस कर्मियों ने अनावश्यक तौर पर कालर पकड़ा और धक्का दिया। इसकी सूचना ही मैंने जिलाध्यक्ष को दी, जिसके बाद वे और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बड़ी तादाद हो जाने के कारण वाहन अपने आप रुक गए थे। कोई जाम नहीं लगा।

पुलिस विरोधी नहीं, लगे भारत माता के नारे
भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहा कि मौके पर पुलिस के विरोध में कोई नारा नहीं लगा। कुछ उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे जरूर लगाए थे। ऐसे मौके पर भारत माता के जयकारे क्या जरूरत थी, इस सवाल पर वे कन्नी काट गए। जिलाध्यक्ष ने किसी पुलिस कर्मी की मोबाइल तोड़े जाने से भी इंकार किया। कहा कि अधिकारियों ने यदि पहले ही कार्रवाई कर दी होती तो यह सब रोका जा सकता था।


ट्रिपलिंग पर रोकने से हुआ हंगामा
एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे। उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोका। इसी के कुछ देर बाद मार्ग जाम शुरू हो गया। मामले में अभद्रता करने के आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। - संतोष कुमार मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed