{"_id":"5b1c0be64f1c1bb36e8b715b","slug":"152856471315-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की निर्मम पिटाई में केस दर्ज कर जेल भेजा गया होमगार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की निर्मम पिटाई में केस दर्ज कर जेल भेजा गया होमगार्ड
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा पति की निर्मम पिटाई मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए होमगार्ड के विरुद्ध केस दर्ज कराकर जेल भेजवा दिया। साथ ही दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध जांच बैठा दी है। एक होमगार्ड को ड्यूटी से हटा दिया गया है। पिटाई का एक वीडियो शुक्रवार देर शाम वायरल हुआ था। एसपी ने शनिवार देर शाम जिले के सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कहीं भी इस तरह का आचरण मिला तो आगे भी वैधानिक व कड़ी कार्रवाई होगी।
नगर क्षेत्र अकबरपुर के शहजादपुर निवासी हरिश्चंद्र व उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। सूचना पर शहजादपुर चौकी पुलिस व यूपी 100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पति को थाने ले जाने का प्रयास किया तो वह वाहन पर बैठने को तैयार नहीं हुआ। दो-तीन बार के प्रयास के बाद खीझे पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। शुक्रवार देर शाम वीडियो सामने आया। एसपी संतोष मिश्र ने इस पर फौरी जांच कराई। इसके बाद शनिवार को पिटाई करने के मुख्य आरोपी शहजादपुर पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड शिवप्रसाद यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने हरिश्चंद्र की तहरीर पर होमगार्ड शिवप्रसाद यादव के विरुद्ध मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। जिन धाराओं में केस दर्ज था, उसमें तत्काल जमानत का प्रावधान है। ऐसे में होमगार्ड को शांतिभंग की धाराओं में कोर्ट भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी ने मामले में यूपी 100 पर तैनात सिपाही श्रवण कुमार व शहजादपुर चौकी पर तैनात सिपाही अजय कुमार को निलंबित कर दिया। इन पर आरोप है कि घटना के दौरान इन दोनों ने होमगार्ड को रोकने का प्रयास नहीं किया। सिपाहियों ने मारपीट में सहयोग किया। पुलिस टीम में मौजूद रहे शहजादपुर चौकी में तैनात एक अन्य होमगार्ड रमेश दुबे को ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान बरतें संयम : एसपी
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने होमगार्ड को जेल भेजवाने तथा दो सिपाहियों को निलंबित करने के बाद जिले के सभी पुलिसकर्मियों को भेजे संदेश में कहा कि ड्यूटी के दौरान संयम बरता जाए। यदि किसी मामले में आरोपी या हंगामा कर रहे व्यक्ति को थाने लाने की जरूरत महसूस भी हो तो चार से पांच की संख्या में पुलिसकर्मी रहने के बावजूद पिटाई करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उसे आराम से पकड़कर वाहन में बैठाया जा सकता है। बस इसी बिंदु पर संयम बरतने की जरूरत होती है क्योंकि प्रत्यक्ष तौर पर की जाने वाली पुलिस की इस प्रक्रिया पर पूरे समाज की नजर होती है।
केस दर्ज कर कराई जा रही जांच
अकबरपुर नगर के एक व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया था। इसमें पिटाई के मुख्य दोषी एक होमगार्ड को केस दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया। दो सिपाहियों को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उनकी भूमिका की विस्तृत जांच कराई जा रही है। इसमें आने वाली रिपोर्ट के आधार पर उन पर आगे का निर्णय तय होगा। जिले में आमलोगों के साथ इस तरह के किसी व्यवहार पर ऐसा ही सख्त एक्शन आगे भी होगा। -संतोष कुमार मिश्र, एसपी