फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हत्या कर तमसा नदी में फेंका गया अज्ञात युवक का शव, सनसनी

हत्या कर तमसा नदी में फेंका गया अज्ञात युवक का शव, सनसनी

Sat, 17 Mar 2018 09:47 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर तमसा नदी में फेंका गया अज्ञात युवक का शव, सनसनी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना अंतर्गत गौरा महमदपुर गांव के निकट से बह रही तमसा नदी में शुक्रवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर थी। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का लग रहा था। शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्यत्र हत्या कर उसे यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात कुछ ग्रामीण गांव के बाहर तमसा नदी की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। नदी में जलकुंभी में एक युवक का शव फंसा हुआ था। जानकारी गांव तक पहुंची, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई अन्य कपड़ा नहीं था। लगभग (35) वर्षीय युवक के शरीर पर चोट के निशान थे तथा कुछ भाग सड़ गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि शव कई दिन पुराना है और उसकी अन्यत्र हत्या कर यहां लाकर डाल दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने शव मिलने की जानकारी सम्मनपुर पुलिस को दी। प्रभारी एसओ रामजीत राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मल्लाहों को बुलाकर रात में ही शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने भी शव की पहचान का भरसक प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। हत्या कहीं और की गई है और शव लाकर यहां फेंक दिया गया। बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed