फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्धा को कुचला, ट्रॉमा रेफर

तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्धा को कुचला, ट्रॉमा रेफर

Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्धा को कुचला, ट्रॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। जिसमें से एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत सुरहुरपुर निवासिनी कौशल्या देवी (65) पत्नी अवधेश बुधवार सुबह उस समय तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। गंभीर अवस्था में घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा। वहीं अलीगंज थाना अंतर्गत हुसेनपुर निवासी गंगाराम (67) पुत्र बरसाती बुधवार को घर के निकट सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महरुआ थाना अंतर्गत खेमरी गांव निवासी रवि कुमार (14) पुत्र जगराम मंगलवार देर शाम साइकिल से बाजार से घर लौटने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अहिरौली थाना अंतर्गत तिवारीपुर गांव निवासिनी अंकिता (24) पुत्री ज्ञान तिवारी मंगलवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अकबरपुर थाना अंतर्गत नासिरपुर गांव निवासिनी दुर्गावती (50) पत्नी श्रीनाथ बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत सगरा निवासी बृजेश (23) पुत्र रामबहादुर मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed