फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निकाय चुनाव को लेकर दबिश में पुलिस ने पकड़े सवा छह लाख रुपये

निकाय चुनाव को लेकर दबिश में पुलिस ने पकड़े सवा छह लाख रुपये

Mon, 20 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर दबिश में पुलिस ने पकड़े सवा छह लाख रुपये
लीड...
विज्ञापन


चेकिंग में कार से मिले 6.30 लाख
निकाय चुनाव को लेकर पुलिस के तलाशी अभियान में बरामद हुई रकम
क्रासर
कार सवार युवक रुपये के बारे में नहीं दे सका कोई समुचित प्रमाण
आयकर विभाग को सूचना देकर पुलिस ने जब्त किए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग के दौरान अकबरपुर पुलिस ने एक कार से 6 लाख 30 हजार रुपये बरामद किया। कार सवार युवक, रुपये के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने राशि व कार के पेपर को अभिरक्षा में ले लिया। साथ ही पूरे मामले की छानबीन के लिए आयकर विभाग को जानकारी दे दी। आयकर विभाग की छानबीन के बाद ही मामले में अब अग्रिम कार्रवाई होगी।

बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए धन-बल का प्रयोग न किया जा सके, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने फ्लाइंग स्क्वायड टीम के साथ सभी थानाध्यक्षों को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में सोमवार को अकबरपुर कोतवाली प्रभारी मनोज पंत के नेतृत्व में टीम ने शहजादपुर स्थित संघतिया तिराहे के निकट जांच अभियान चला रखा था। इसी बीच जलालपुर की तरफ से आती एक कार को रोका गया। जब कार की जांच की गई, तो उसमें एक बैग रखा मिला। इसमें 6 लाख 30 हजार 10 रुपये रखे हुए थे। कार चला रहे युवक से जब पुलिस ने राशि के बारे में जानकारी हासिल की, तो उसने खुद को एक पेट्रोल पंप का मालिक बताया। कहा कि पेट्रोल पंप की राशि है, उसे बैंक में जमा करने जा रहा है। पुलिस ने जब इस संबंध में कागजात दिखाने को कहा, तो वह कोई कागज नहीं दिखा सका और न ही संतोषजनक जवाब ही दे सका। इस पर पुलिस ने कार को तो छोड़ दिया। जबकि राशि व गाड़ी के पेपर को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाल मनोज पंत ने बताया कि युवक राशि के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे सका है। आयकर विभाग को जानकारी दे दी गई है। संबंधित विभाग के अधिकारी के आने के बाद आवश्यक जांच की जाएगी। इसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की एहतियातन वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed