फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भूमि की पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान की पिटाई

भूमि की पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान की पिटाई

Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
भूमि की पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान की पिटाई
भूमि पैमाइश के दौरान प्रधान की लाठी-डंडे से पिटाई
विज्ञापन


भीटी। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत आमा गांव में पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने ही गांव के कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। आरोप है कि प्रधान के सीने पर लाइसेंसी बंदूक तानकर जान से मारने की भी धमकी दी।

बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर ग्राम प्रधान राजीव यादव की शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम तालाब की पैमाइश करने पहुंची थी। दरअसल बीते दिनों ग्राम प्रधान राजीव ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कहा था कि गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा गया कि जब भी कब्जा हटाए जाने के लिए कहा जाता है तो वे सभी अभद्रता करते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तालाब की पैमाइश का निर्देश दिया था।

इसी क्रम में शनिवार को राजस्व टीम गांव पहुंची थी। टीम की पैमाइश में सामने आया कि संबंधित लोगों द्वारा तालाब के कुछ भाग पर कब्जा किया गया है। टीम गांव में मौजूद ही थी कि कब्जा करने वालों व ग्राम प्रधान के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विपक्षियों ने न सिर्फ ग्राम प्रधान की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी बल्कि एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक राजीव के सीने पर तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच माहौल बिगड़ता देख पैमाइश का कार्य पूर्ण कर चुकी राजस्व टीम वहां से चली गई।


गुहार पर पहुंचे लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। बाद में राजीव थाने पहुंचा और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष वासुदेव राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी इरशाज व उसकी पत्नी, रफीक तथा इसरार की पत्नी के विरुद्ध मारपीट करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed