{"_id":"5f10776a8ebc3e6374562f33","slug":"crime-ambedkar-nagar-news-lko531038757","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़फूंक के बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़फूंक के बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
भीटी। रात में पेट दर्द होने पर महिला की ऑनलाइन झाड़फूंक हुई। गुरुवार सुबह संदिग्धावस्था में उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
मामला भीटी थाना अंतर्गत रेवली गांव का है। परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी राहुल की 28 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी के पेट में दर्द हुआ। परिवारीजनों का कहना है कि इस पर महिला ने कहा कि उसकी झाड़फूंक करा दें। इस पर घरवालों ने मोबाइल पर ही एक बाबा से बात कराई। ऑनलाइन झाडफ़ूंक किया, तो घरवालों के अनुसार उसके पेट का दर्द ठीक हो गया।
इसके बाद खाना खाकर सभी सो गए। गुरुवार सुबह लक्ष्मी जब सोकर नहीं उठी, तो घरवाले उसे उठाने पहुंचे। यह देखकर सन्न रह गए कि लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। इससे मौके पर सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर उसके मायके महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ बाजार से पिता व अन्य भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने सुसरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर एसओ नादरमुनि सिंह ने बताया कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।