फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona investigation is not being done at the railway station

Ambedkar Nagar News: रेलवे स्टेशन पर नहीं हो रही कोरोना जांच

Tue, 11 Apr 2023 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation is not being done at the railway station
अंबेडकरनगर। कोरोना जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग अपने ही दावे पर खरा नहीं उतर रहा है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद नहीं थी। ऐसे में यात्रियों की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जिले में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। एक दिन पहले टांडा में कोरोना संक्रमित सामने आया था। इसके बावजूद कोरोना जांच को लेकर लापरवाही का माहौल है। बीते दिनों ही शासन से निर्देश जारी हुआ है कि रेलवे व बस स्टेशनों पर यात्रियों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जाए।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने भी दोनोंं स्थानों पर प्रभावी जांच के निर्देश दिए थे। हकीकत परखने के लिए टीम मंगलवार दोपहर एक बजे करीब रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां स्वास्थ्य विभाग की कोई जांच टीम नहीं पहुंची। टीम लगभग एक घंटे तक स्टेशन पर रही। इस दौरान वहां ओखा द्वारिका एक्सप्रेस भी पहुंची। इससे दर्जनों यात्री उतरे, उनकी जांच नहीं की गई। स्वास्थ्य टीम अकबरपुर बस स्टेशन पर जांच के लिए पहुंची लेकिन दो बजे के बाद चली गई। यहां स्वास्थ्य महकमे ने सिर्फ दो बजे तक ही जांच का प्रबंध कर रखा है। उधर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दोनों स्थानों के लिए टीम गठित है। रेलवे स्टेशन पर भी टीम गई थी। यदि समय से पहले टीम वापस आई होगी तो जांच कर कार्रवाई होगी। उधर मंगलवार को टांडा में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमूना एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed