फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1582 patients reached the OPD, sweating to finally reach the doctor

Ambedkar Nagar News: ओपीडी पहुंचे 1582 मरीज, डॉक्टर तक पहुंचने में छूटा पसीना

Mon, 31 Aug 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
1582 patients reached the OPD, sweating to finally reach the doctor
सोमवार को जिला अस्पताल में परचा काउंटर के बाहर लगी कतार। संवाद
अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों का भारी दबाव रहा। अस्पताल में मरीजों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक लंबी कतारें लग गईं। सोमवार को कुल 1582 मरीजों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

ओपीडी में फिजीशियन डॉ. योगेश वर्मा, डॉ. विवेक पांडेय और डॉ. मनोज शुक्ला समेत अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन कक्ष के बाहर रही। मरीजों को अपनी बारी के लिए आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यही स्थिति दवा लेने और खून की जांच कराने के लिए भी रही।
विज्ञापन

ओपीडी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात रहे, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण वे भी बेबस नजर आए। लंबे इंतजार से परेशान कई मरीज फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। अस्पताल के गलियारों और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर भी मरीजों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचे अधिकांश मरीजों में जुकाम, बुखार, खांसी, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत मिली। फिजीशियन ने करीब 700 मरीजों का उपचार किया। वहीं, नेत्र रोग विभाग में 179 मरीज पहुंचे। हड्डी विभाग में डॉ. संजय खरवार ने 323 मरीजों को परामर्श दिया। बारिश में भीगने के कारण त्वचा संबंधी परेशानी से जूझ रहे 139 मरीजों का डॉ. अवधेश वर्मा ने उपचार किया।
पर्चा बनवाने में लगा एक घंटा
अकबरपुर के सोनगांव निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें सीने में तकलीफ थी। चिकित्सक को दिखाने के लिए सुबह नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण पर्चा बनवाने में करीब एक घंटा लग गया।
दवा पाने के लिए भी करना पड़ा इंतजार
टांडा के इस्माइलपुर बेलदहा गांव निवासी प्रेमप्रकाश ने बताया कि उन्हें बुखार आ रहा था। दवा लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। पहले पर्चा बनवाने में करीब एक घंटा लगा। इसके बाद दवा लेने के लिए करीब 40 मिनट तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।

खोले गए अतिरिक्त पर्चा काउंटर
सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रहती है। मौसम में बदलाव के कारण भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में अतिरिक्त पर्चा काउंटर भी खोले गए थे। भीड़ के कारण कुछ समय के लिए दिक्कतें होती हैं, इसके बावजूद सभी मरीजों का समुचित उपचार किया गया। - डॉ. पीएन यादव, सीएमएस

सोमवार को जिला अस्पताल में परचा काउंटर के बाहर लगी कतार। संवाद

सोमवार को जिला अस्पताल में परचा काउंटर के बाहर लगी कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed