फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Copy of family register will be available online like Khatauni

Ambedkar Nagar News: खतौनी की तरह ऑनलाइन मिलेगी परिवार रजिस्टर की नकल

Mon, 16 Oct 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Copy of family register will be available online like Khatauni
जलालपुर खंड विकास अ​धिकारी कार्यालय।  -संवाद
गांवों में डाटा जुटाने के लिए घर-घर जाएंगे पंचायत अधिकारी व सहायक
विज्ञापन

सभी 115 ग्राम पंचायतों में जल्द शुरू होगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। परिवार रजिस्टर को अपडेट करने के लिए जल्द ही ग्राम पंचायत अधिकारी व पंचायत सहायक घर घर जाएंगे। परिवार रजिस्टर में अब अतिरिक्त जानकारी दर्ज करने के साथ ही इसे ऑनलाइन करने की तैयारी है। घरौनी व खतौनी की तरह लोग अपने परिवार रजिस्टर की नकल भी आसानी से ऑनलाइन से आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
परिवार रजिस्टर में अब तक कुछ ही कालम में जानकारी दर्ज होती थी। अब परिवार रजिस्टर में 12 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें नाम, पता, जन्मतिथि के साथ जाति, धर्म, साक्षर, निरक्षर, क्रमांक संख्या, मकान नंबर, परिवार के प्रमुख का नाम, परिवार के सदस्यों का नाम व संख्या आदि भी परिवार रजिस्टर में दर्ज कराना जरूरी होगा। पहले उम्र के कॉलम में सिर्फ वर्ष लिखकर छोड़ दिया जाता था। परंतु अब जन्मतिथि लिखना जरूरी होगा। संयुक्त परिवार के विभाजन होने पर उसका अद्यतन अनिवार्य रूप से कराना होगा।
विज्ञापन

किसी महिला पुरुष सदस्य के विवाह होने या फिर कहीं और जाकर बस जाने की स्थिति में समय-समय पर परिवार रजिस्टर में अद्यतन कराना होगा। ग्राम पंचायतों में इसके लिए खुली बैठकों का आयोजन जल्द शुरू होगा। एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी ने बताया कि सभी 115 ग्राम पंचायतों में जल्द ही यह अभियान चलाया जाएगा। जिससे परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed