{"_id":"6aca7419bc6c3f4097040ef6","slug":"contract-workers-on-strike-health-services-affected-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-166790-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
शनिवार को तीसरे दिन सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी। संवाद
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के करीब एक हजार संविदा कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरने पर हैं। शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों की हड़ताल से जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धरने के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष वंशमणि त्रिपाठी ने कहा कि संविदा कर्मचारी विभाग के साथ मिलकर पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं, इसके बावजूद उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि तीन दिन से जारी हड़ताल के चलते टीबी कार्यक्रम, आरबीएसके, एएनएम सेवाएं, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट, डाटा ऑपरेटिंग, टीकाकरण और जांच संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लगातार धरना-प्रदर्शन के बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। अब सभी कर्मचारी 12 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे। धरने में डॉ. सर्वेश, डॉ. रीना राजभर और संध्या सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जन आरोग्य मेले में नहीं करेंगे काम
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को पीएचसी पर आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेले में भी संविदा कर्मचारी काम नहीं करेंगे। हालांकि, आपातकालीन ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।