{"_id":"647242d68da3b3e4d30e1c68","slug":"congressmen-demonstrated-at-the-collectorate-ambedkar-nagar-news-c-13-1-258083-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए संसद भवन का राष्ट्रपति से उदघाटन कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा गया कि देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक मंदिर का उद्घाटन सबसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठीं राष्ट्रपति से कराया जाए। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सदर को सौंपा।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव मोहम्मद जियाउद्दीन ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर का उद्घाटन देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठीं राष्ट्रपति से कराया जाना चाहिए। ऐसा नहीं हो रहा है। राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति से उद्घाटन कराया जाना दूर उन्हें आमंत्रित तक नहीं किया गया है। यह राष्ट्रपति जैसे महत्वपूूर्ण पद का अपमान है।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, जैसराज गौतम, विशाल वर्मा, अमित कुमार यादव, रितेश त्रिपाठी, मोहम्मद आजम अंसारी, राकेश वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। राष्ट्रपति से उद्घाटन न कराकर प्रधानमंत्री खुद कर रहे हैं। यह कतई उचित नहीं है।